Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प HEW के अंतर्गत 21 जून से 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम निर्धारित किया गया है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




भारत सरकार द्वारा निर्गत कार्यक्रम संकल्प HEW के अंतर्गत 21 जून से 04 अक्टूबर 2024 तक 100 दिन का विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम निर्धारित किया गया है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर जनपद स्तर पर जिलाधिकारी महोदय जी के दिशा निर्देशानुसार आज दिनांक 07/08/ 24 को  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहजोई में  मनो सामाजिक परामर्शदाता आरती त्रिवेदी द्वारा जेंडर संवेदनशीलता सप्ताह के अन्तर्गत, जेंडर समानता के बारे में जागरूक किया गया ।सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में बढ़ाई गई धनरराशि ,वन स्टॉप सेंटर की कार्य प्रणाली के बारे में भी महिलाओ को विस्तार पूर्वक जानकारी देखकर जागरूक किया गया व वन स्टॉप सेंटर पर मिल रही निशुल्क सहायता के बारे में जानकारी दी गई साथ ही  चाइल्ड लाइन की कार्य  प्रणाली के बारे में भी बताया गया ।बाल विवाह की प्रथा को रोकने,बाल श्रम को रोकने,दहेज प्रथा को समाप्त करने,के लिए सभी महिलाओं और पुरुषों को पंपलेट वितरण कर प्रचार विचार किया गया । महिला हेल्पलाइन नंबर 112 (पुलिस सहायता ),1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन ),181 ( महिला हेल्पलाइन ),1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन )आदि नंबरों की जानकारी प्रदान की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies