Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिले के 277 पैक्सों के अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव नवंबर-दिसंबर में 5 चरणों में संभावित

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 




चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक


सारण जिला में 277 पैक्सों के अध्यक्ष पद एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य पदों के लिये चुनाव होना है। यह चुनाव 5 चरणों में नवंबर-दिसंबर माह में होने की संभावना है। इस चुनाव की पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी श्री अमन समीर ने शनिवार की बैठक किया।पैक्स चुनाव में 5 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 9 अक्टूबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इसके उपरांत 22 अक्टूबर तक दावा/आपत्ति प्राप्त किया जायेगा। प्राप्त दावा आपत्ति के निष्पादन के बाद 25 अक्टूबर को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। इस चुनाव के लिए जिला में 863 मतदानकेन्द्र बानाये जाएंगे। मतदान समाप्ति के उपरांत उसी दिन मतगणना भी की जायेगी।इस चुनाव के लिये सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्वाची पदाधिकारी होंगे तथा उनके द्वारा जिलाधिकारी के अनुमोदन से सहायक निर्वाची पदाधिकारी बानाये जाएंगे।जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को प्रखंड स्तर पर सभी आवश्यक कोषांगों का गठन सुनिश्चित करने का निदेश दिया। शिकायत एवं समाधान अनुश्रवण कोषांग का गठन जिला स्तर पर किया गया है। इसी तर्ज पर सभी प्रखंडों में भी इस कोषांग का अभी ही गठन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी को सभी मतपेटियों की आवश्यक मरम्मती एवं ऑयलिंग हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिये असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भारत नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। उपयुक्त मामलों में सीसीए तहत कार्रवाई हेतु भी प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया गया। सभी अनुमंडल पदाधिकारी को विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक पूर्व कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में उपविकास आयुक्त, जिला सहकारिता पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी जुड़े थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies