Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज दिनांक 28 सितंबर 2024 में संभल की स्थापना दिवस के संदर्भ में "संभल कल्कि महोत्सव 2024 "बड़ा मैदान बहजोई में प्रारंभ हुआ|

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





 कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया जी एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष हरेंद्र रिंकू जी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष ओमवीर खड़कवंशी जी द्वारा किया गया| दीप प्रज्ज्वलन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनामिका यादव द्वारा किया गया| मंच पर विभिन्न  प्रकार शैक्षिक एवं रंगारंग के कार्यक्रम का आयोजन परिषदीय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय द्वारा किया गया| जिसमें प्रमुख कस्तूरबा गांधी बहजोई द्वारा "एक युद्ध नशे के विरुद्ध" नाटिका का मंचन, कस्तूरबा गांधी बनिया खेड़ा द्वारा भूमि संरक्षण नाटक, कस्तूरबा गांधी आटा द्वारा स्काउट गाइड एवं उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय गंवा द्वारा पीटी का एक सुंदर प्रदर्शन किया गया| कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री गोरखनाथ भट्ट जी ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती अलका शर्मा जी , कार्यक्रम के नोडल प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी श्री मुंशीलाल पटेल जीएवं विनोद कुमार जी, जिला समन्वयक रंजना राजपूत, शैलजा मिश्रा ,दीनदयाल शर्मा, जिला स्काउट मास्टर प्रफुल्ल गुप्ता, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कपूर  का योगदान रहा|

कार्यक्रम का संचालन डॉ.दुर्गा टंडन द्वारा किया गया|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies