हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जनपद सम्भल।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बबिता चौहान, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग, श्री कृष्ण कुमार, पुलिस अधीक्षक, संभल, श्री गोरखनाथ भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी, सम्भल, अनुकृति शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), चन्द्रभूषण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एबीसी मॉण्टेसरी स्कूल, चन्दौसी की बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना/स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। तत्पश्चात कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रजपुरा की बालिकाओं द्वारा लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुति, उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप, बबराला की बालिकाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ विषय पर नृत्य प्रस्तुति, एबीसी मॉण्टेसरी स्कूल, चन्दौसी की बच्चियों द्वारा जिलाधिकारी महोदय द्वारा लिखित गीत ‘‘मैं माँ हूं‘‘ गीत प्रस्तुति, उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप की बच्चियों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, एबीसी मॉण्टेसरी स्कूल, चन्दौसी शिक्षिका सुश्री रूपाली श्रीवास्तव द्वारा ‘‘छोटी सी जान हंू‘‘ गीत प्रस्तुति, किड्स ताइक्वांडो एकेडमी, चन्दौसी के बच्चों द्वारा ताइक्वांडो-आत्मसुरक्षा का प्रस्तुतीकरण, उन्नति चौधरी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित गीत प्रस्तुति, आराध्या वूमेन वेलफेयर सोसायटी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति, गंगा प्रसाद मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल, गुमथल के बच्चों द्वारा नाट्य प्रस्तुति, महिलाओं को साइबर अपराध एवं उनसे जुड़े अन्य अपराधों पर अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) अनुकृति शर्मा द्वारा जागरूकता प्रदान की गयी, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न विभागों से आयी महिलाओं/बालिकाओं/कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बालकों को प्रशस्ति पत्र/प्रतीक चिन्ह् द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ बबिता चौहान जी को जिलाधिकारी महोदय द्वारा, पुलिस अधीक्षक महोदय को जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) को संरक्षण अधिकारी द्वारा पंच संस्कार से सम्मानित कर श्रीअन्न किट प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संयोजन चन्द्रभूषण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, मंच संचालन श्री राजीव गुप्ता, मंच व्यवस्था एकांशु वशिष्ठ एवं नासिर अली द्वारा की गयी। कार्यक्रम में वंदना मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर, परियोजना निदेशक, उप निदेशक कृषि, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि के साथ अंागनबाड़ी कार्यकत्री, आशा एवं संगिनी, छात्राएं, स्वंय सहायता समूह की महिलाएं आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

