श्रीमती रेखा अग्रवाल पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ एवं एनएफआईआर महिला विंग की वरिष्ठ पदाधिकारी हैं संघ को उम्मीद है कि सेवानिवृत्ति के बाद भी आपका सहयोग संघ को मिलता रहेगा हम सभी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं- विनोद राय
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय के प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक श्रीमती रेखा अग्रवाल का रिटायरमेंट
के पूर्व उनके द्वारा स्टाफ कैंटीन में रिटायरमेंट सम्मान समारोहआयोजित किया गया। श्रीमती रेखा अग्रवाल पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ एवं एनएफआईआर महिला विंग की वरिष्ठ पदाधिकारी हैं। कार्यक्रम में मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एनएफआईआर श्री विनोद राय अपने वरिष्ठ पदाधिकारियो के साथ सम्मिलित हुए एवं श्रीमती रेखा अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में महामंत्री विनोद राय ने कहा की श्रीमती रेखा अग्रवाल पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ एवं एनएफआईआर की वरिष्ठ एवं कर्मठ पदाधिकारी हैं संघ को उम्मीद है कि आपका सहयोग संघ को आपके सेवानिवृत्ति के बाद भी मिलता रहेगा। हम सभी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री एस सी अवस्थी ,के एम मिश्रा, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर ,दीपक श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिंह, देवेश सिंह,ए बी पांडे,अनिल दुबे इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।
