हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना चौरीचौरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी चौराचौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चौरी चौरा एक्शन किंग संजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 537/2023 धारा 409 भादवि से संबंधित अभियुक्त धर्मपाल पुत्र स्व0 प्रहलाद निवासी बेल्थरा बाजार थाना उभांव जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बताते चलें कि नम्र फाईनेन्स लि0 रिजर्व बैंक के कर्मचारीगण द्वारा वसूल किये गये ऋृण के पैसे को अभियुक्त द्वारा बैंक में जमा न करके पैसे लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तारी की टीम-
1. थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 राहुल राव थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
3. प्रशि0उ0नि0 आशीष कन्नौजिया थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
4. कां0 ओम प्रकाश थाना चौरी चौरा जनपद गोरखपुर
