Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिले में बाढ़ से संबंधित समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 




जिले में बाढ़ से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी सारण श्री अमन समीर द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से बाढ़ का पानी निकलने के पश्चात वहां आने वाली समस्याओं पर चर्चा करते हुए सिविल सर्जन एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

   सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा अंचल अधिकारी सोनपुर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी के स्थिति की जानकारी लिया गया। अंचल अधिकारी सोनपुर द्वारा बताया गया कि प्रभावित क्षेत्र में लगातार पानी कम हो रहा है। सोनपुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र के उत्तरी, पूर्वी सबलपुर,  हासिलपुर, कसमर गांव में अभी भी पानी है। जहां 13 नावों का परिचालन हो रहा है। आवश्यकतानुसार कल से नाव का परिचालन और कम कर दिया जाएगा। सोनपुर में चलाए जा रहे  सामुदायिक रसोई घर को आवश्यकता अनुसार चलाने की बात कही गई। बताया गया कि दिघवारा प्रखंड के निचले हिस्से में ही पानी है जहां अभी भी 05 नावों का परिचालन हो रहा है। 

बताया गया कि बाढ़ से प्रभावित सदर प्रखंड के तीनों पंचायतों में बाढ़ का पानी हट चुका है। यहां भी निचले इलाकों में नावों का परिचालन हो रहा है। मांझी प्रखंड में भी प्रभावित क्षेत्रों मे पानी कम हो गया है। कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण सारण के द्वारा बताया गया कि क्षतिग्रस्त बांधों की मरम्मती कर लिया गया है।

   जिलाधिकारी  द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के अंचल अधिकारी से बाढ़ से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन जिला आपदा शाखा,सारण  को आज शाम तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी  द्वारा  सोनपुर प्रखंड में एक पशु की मृत्यु से संबंधित प्रतिवेदन की मांग की गई। 

  बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ के कारण व्यक्ति की मृत्यु होने पर अनुग्रह अनुदान की राशि शीघ्र आश्रित को भुगतान करने का निर्देश दिया गया। 

 सभी अंचल अधिकारी को प्रखंड कृषि पदाधिकारी के साथ बैठक कर फसलक्षति का मैपिंग फसलवार तैयार करने का निर्देश दिया गया।

     बैठक में उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, विभिन्न संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंडों के वरीय प्रभारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies