हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
डेरनी ठेकही सरारी पथ नहीं बनने से लोगों में आक्रोश
दरियापुर प्रखण्ड में डेरनी बाजार को गरखा प्रखंड के मनोहर बसंत से जोड़ने वाली करीब चार किलोमीटर कच्ची सड़क जो विश्वम्भरपुर पंचायत में पूर्वी पुरनाडीह धनौती ,ठेकही जनेउआ ब्रम्ह, मनोहरबसंत पकवाईनार के रास्ते सरारी मिर्जापुर तथा अवतारनगर रेलवे स्टेशन व अम्बिका स्थान तीर्थ स्थल को जोड़ती है ये सड़क आज तक अधूरा है। इस पथ पर काफी दिनों से बड़े-बड़े गड्ढे हैं जिनमें पूरे बरसात पानी भरे रहने से आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है।इस सड़क के नहीं बनने से स्थानीय गांवों के लोगों में काफी आक्रोश है। ये सड़क दरियापुर प्रखण्ड के फतेहपुर चैन, विश्वम्भरपुर पंचायत के दर्जनों गांवों को गरखा प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत, श्रीपाल बसंत पंचायत के अन्तर्गत आने वाले सभी गांवों को आपस में जोड़ती है। ये सड़क डेरनी थाने के गांवों को अवतारनगर रेलवे स्टेशन तथा गरखा मानपुर रोड से जोड़ती है वहीं अम्बिका स्थान मंदिर तीर्थस्थल आवागमन में सुगमता प्रदान करती है। गरखा पूर्वी भाग के मिर्जापुर पंचायत तथा दरियापुर प्रखण्ड के प्रतापपुर पंचायत के लोगों को डेरनी भेल्दी दरियापुर परसा आवागमन में सुगमता प्रदान करती है।इस पथ का अधिकांश हिस्सा परसा विधानसभा के दरियापुर प्रखण्ड में पड़ता है और आंशिक रूप से गरखा प्रखंड में स्थित है। विरोध करने वालों में मनोहर बसंत के सनातन त्रिपाठी, संजय राम, दीनबंधु साह,पंचम प्रसाद,बच्चा माझी, अमरनाथ साह, कल्पनाथ साह,दहारी राय, सुनील सुनिल साह,दीपलाल राय आदि बहुत से लोग शामिल थे।
