हम भारती न्यूज़
संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार
छपरा सोनपुर रेलखंड पर बड़ागोपाल स्टेशन सलाहकार समिति की बैठक मुआनी सोनपुर अशोक कुमार की अध्यक्षता मे हुई।इस बैठक मे स्टेशन मास्टर शिव कुमार जी के अलावे अन्य सदस्य उपस्थित थे। बडागोपाल स्टेशन के कोठियां-नरांव के मनोनित सदस्यों से बाडी-बाडी से लिखित विचार सोनपुर के वरिष्ठ रेलकर्मी ने ली।सलाहकार समिति के सदस्य राजेश कुमार सिंह बड़ा गोपाल स्टेशन से पटना जाने की गाड़ी की व्यवस्था स्टेशन पर ठंडा जल की व्यवस्था स्टेशन का रंग रोशन एवं कचहरी स्टेशन पर लिछवी एक्सप्रेस ठहराव एवं बड़ा गोपाल स्टेशन पर काठगोदाम एक्सप्रेस की एक मिनट का ठहराव का प्रस्ताव दिया।इसके अलावें स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर यात्री सेट एवं सुलभ शौचालय का व्यवस्था की बात कही।इसके अलावे अन्य सदस्यों ने भी अपनी बात रखी और स्टेशन को आधुनिकसुविधाओं व यात्रियों के लिएउत्तम प्रबन्ध की बात को प्रमुखता से उठाई। बैठक में सलाहकार समिति के अन्य सदस्यों मे अजय मांझी, श्रीनिवास सिंह , संजय सिंह , धनंजय कुमार सिंह एवं रामवती देवी ने भाग लिया।
