Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 18 सितम्बर2024*

         जिसमें मतदेय स्थलों के चयन एवं  पुनर्निधारण तथ आपत्तियों के संबंध में विभिन्न मान्यता प्राप्त  राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ  चर्चा की गयी। विधानसभा असमोली के मतदेय स्थलों, चंदौसी तथा सम्भल एवं गुन्नौर के मतदेय स्थलों एवं बूथों के विषय में राजनीतिक दलों के  साथ चर्चा हुई। अपर जिलाधिकारी द्वारा वोटर लिस्ट के डेटा फ्रीज पर संबंधित से जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी द्वारा राजनीति दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी प्राप्त किए। 29 अक्टूबर से चलने वाले पुनरीक्षण अभियान के संबंध में अवगत कराया ।  अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदेय स्थलों एवं बूथों के संबंध में आने वाली आपत्तियों से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत भी कराया जाएगा। 

       इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल विनय कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर आनंद कटारिया एवं तहसीलदार चंदौसी, तहसीलदार सम्भल एवं तहसीलदार गुन्नौर एवं भाजपा  जिला महामंत्री कमल कुमार कमल, सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी , सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां, एवं कांग्रेस तथा  बीएसपी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

       जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies