Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उप जिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला द्वारा आगामी त्योहार शारदीय नवरात्रि/दुर्गापूजा को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना गैड़ास बुजुर्ग में की गयी पीस कमेटी/बैठक




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


 बलरामपुर थाना गैड़ास बुजुर्ग उप जिलाधिकारी उतरौला व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा आगामी त्योहार शारदीय नवरात्रि/दुर्गापूजा को शान्ति,सौहार्दपूर्ण सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना गैड़ास बुजुर्ग परिसर में थाना क्षेत्र के सभी सम्भ्रान्त व्यक्तियों / ग्राम प्रधान/ धर्मगुरुओं एवं ग्राम प्रहरियों के साथ पीस कमेटी/ बैठक कर थाना क्षेत्र में आपराधिक तत्वो पर सतर्क दृष्टि बनाये रखने में सहयोग की अपील की गई।


बैठक में उपस्थित सभी से त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु सभी को जागरुक किया गया तथा आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवको को समझाने के लिए बताया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल112/ थाना स्थानीय पर सूचना देने व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों-निर्देशो को अवगत कराते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी से अपील की गई।


थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, ग्राम प्रधान व ग्राम प्रहरियों व दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष/सदस्यों की मीटिंग कर यातायात जागरुकता अभियान चला कर लोगों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरुक कर यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत माल वाहक वाहनों(ट्रैक्टर ट्राली, डंपर) का सवारी गाड़ी के तौर पर प्रयोग न करने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies