हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जनपद के स्थापना दिवस 28 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2024 तक इस कार्यक्रम का किया गया आयोजन
प्रभारी मंत्री मा. राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर सिंह प्रजापति जी रहे समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
कार्यक्रम स्थल रहा पूर्ण रूप से प्लास्टिक एवं पॉलिथीन मुक्त
सम्भल ( बहजोई) 4 अक्टूबर 2024
बडा़ मैदान बहजोई में जनपद के स्थापना दिवस ( 28 सितम्बर) के उपलक्ष्य में 28 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किए जाने वाले सम्भल कल्कि महोत्सव/ विकासोत्सव 2024 का समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री मा.राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा उ. प्र. श्री धर्मवीर सिंह प्रजापति जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा बडे़ मैदान पर योजनाओं ओडीओपी, स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गये उत्पाद आदि से संबंधित स्टालों का अवलोकन किया। सात दिवसीय इस महोत्सव/ विकासोत्सव2024 में कार्यक्रम स्थल प्लास्टिक एवं पॉलिथीन मुक्त रहा तथा नगर पालिका की टीम द्वारा साफ़ सफाई पर विशेष ध्यान देने के कारण महोत्सव स्थल पर अच्छी सफाई देखने को मिली। समापन कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथि मा. मंत्री जी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ अनामिका यादव तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कृष्ण नाटिका कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा मा. मंत्री जी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष तथा भाजपा जिलाध्यक्ष का जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई द्वारा पुष्प कली तथा पुस्तक देकर तथा शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू यादव का मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा पुष्प कली तथा पुस्तक देकर स्वागत किया गया। कला व संस्कृति समूह पवन चिंतन धारा आश्रम की डाॅ कविता अस्थाना जी की टीम द्वारा कृष्ण नाटिका कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके उपरांत इस महोत्सव की अंतिम प्रस्तुति कव्वाली कार्यक्रम रही।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी उ. प्र. राजेश सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओमवीर सिंह खडगवंशी एवं समस्त जिलास्तरीय अधिकारी, एवं जनप्रतिनिधि एवं जनमानस उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।