Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

बहजोई के बड़ा मैदान में जनपद के स्थापना दिवस( 28 सितम्बर) के उपलक्ष्य में 28 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक आयोजित किए

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 4 अक्टूबर 2024*

 बहजोई के बड़ा मैदान में जनपद के स्थापना दिवस( 28 सितम्बर) के उपलक्ष्य में 28 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक  आयोजित किए जा रहे सम्भल कल्कि महोत्सव/ विकासोत्सव 2024 के अन्तर्गत आज  राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों  पर चर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया एवं सह मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं सह मुख्य अतिथि का पुस्तक, पुष्प, एवं शाल ओढाकर तथा तुलसी का पौधा देकर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, तथा अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा तथा अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार चौबे द्वारा स्वागत किया गया।

       मुख्य अतिथि तथा सह मुख्य अतिथि के स्वागत में सरस्वती वंदना का गान हुआ। नायब तहसीलदार गुन्नौर बबलू कुमार द्वारा राजस्व विभाग द्वारा जाति, आय, मूल निवास आदि प्रमाण पत्रों के आनलाइन बनाए जाने तथा इससे आम जनमानस को इसकी सुविधा प्राप्त होने के विषय में  बताया। चंदौसी के तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह द्वारा चकबंदी प्रक्रिया  राजस्व विभाग के अन्तर्गत ई खसरा आदि के विषय में बताया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी बहजोई दीपक तिवारी द्वारा पुलिस से संबंधित प्रमुख योजनाओं  महिला सुरक्षा, तथा आईजीआरएस के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। महिला हेल्प लाइन 1090 जिसमें महिलाओं से संबंधित अपराधों के लिए थाना, चौकी  से संबंधित अधिकारी द्वारा मौके पर या थाना स्तर पर  समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण समाधान किया जाता है, महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, पिंक बूथ, महिला सुरक्षा विशेष दल, डायल 112,मिशन शक्ति के विषय में बताया। सयुंक्त निदेशक अभियोजन द्वारा राजस्व तथा पुलिस से संबंधित मामलों के विषय में बताया गया।

      पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि शासन की प्राथमिकता में मिशन शक्ति योजना है तथा मिशन शक्ति का पांचवा चरण चल रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना तभी सफल होती है जब उसका लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को  प्राप्त होता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सोमवार एवं मंगलवार को महिला बीट कांस्टेबल द्वारा महिला हास्टल, स्कूल एवं कॉलेजों में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बुद्धवार एवं गुरुवार को निम्न आय वर्ग की बस्तियों में जन जागरुकता के लिए चौपाल लगायी जाएंगी । मिशन शक्ति के अन्तर्गत शासन द्वारा 90 दिन के कार्यक्रम में 9 विशेष अभियान चलाए  जाएंगे। ऑपरेशन गरुड़ के अन्तर्गत साइबर अपराध को लेकर चौपाल लगायी जाएंगी। ऑपरेशन शील के अन्तर्गत एसिड तथा शराब की अवैध  बिक्री की रोकथाम को लेकर चलाया जाएगा। ऑपरेशन डेस्ट्राय अश्लील सामग्री की रोकथाम को लेकर तथा ऑपरेशन बचपन  के अन्तर्गत बाल विवाह रोकथाम, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन मंजनू, ऑपरेशन नशा मुक्ति, ऑपरेशन रक्षा, ऑपरेशन ईगल चलाया जाएगा।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी ग्राम में कोई अन्याय जैसी घटना अगर संज्ञान में आये उसे तत्काल बतायें ताकि उसका शीघ्र निस्तारण किया जा सके। 

    जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई हमारा कर्म और धर्म होना चाहिए। अंत्योदय के लिए जन सुनवाई अति आवश्यक है। ग्रामीण स्तर पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण  ग्रामीण स्तर पर नियुक्त अधिकारियों द्वारा शिकायतों का  गुणवत्तापूर्ण  निस्तारण किया जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर कुशलता से कार्य किया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि वह सप्ताह में एक वार प्रातः 7 बजे ऐसी  समस्याओं के निस्तारण के लिए जाया करेंगे जो लंबित हैं। राजस्व एवं पुलिस की टीम संयुक्त रुप से समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण कर समाधान किया जाए। प्रत्येक ग्राम कुल में भी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। सर्पदंश, दैवीय आपदा तथा सांड से दुर्घटना में एफआईआर एवं पोस्टमार्टम  करवाया जाए ताकि शासन से निर्धारित मुआवजा राशि प्राप्त हो सके। जिलाधिकारी ने महिला पावर लाईन 1090, महिला हेल्प लाइन 181 , पुलिस की आपातकाल कालीन सेवा 112, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात बच्चों के लिए एम्बुलेंस 102 तथा सामान्य ऐम्बुलेंस 108, चाईल्ड लाईन 1098, अग्नि शमन सेवा 101, साइवर हेल्प लाइन 1930, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, के विषय में बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर क्षेत्र में लेखपाल, आंगनबाड़ी, आशा आदि कार्य पर ना आ रहीं हो तो दूरभाष के माध्यम से आप बता सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी जमीनी स्तर पर कार्य करें ताकि सम्भल बासियों का समाधान किया जा सके।

     राजस्व  एवं पुलिस के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार चौबे,उप जिलाधिकारी गुन्नौर दीपक चौधरी, उप जिलाधिकारी सम्भल विनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी, उप जिलाधिकारी न्यायिक गुन्नौर रमेश बाबू, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल एवं आनंद कटारिया तथा वंदना मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बहजोई दीपक तिवारी, तहसीलदार चंदौसी धीरेन्द्र, तहसीलदार सम्भल रवि सोनकर तथा तहसीलदार गुन्नौर शाह अशरफ, नायब तहसीलदार बबलू, तथा  राजस्व विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों तथा योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 लेखपालों को भी सम्मानित किया गया। 

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुशील कुमार चौबे, संयुक्त निदेशक अभियोजन,समस्त उप जिलाधिकारी तथा डिप्टी कलेक्टर, क्षेत्राधिकारी बहजोई दीपक तिवारी, समस्त तहसीलदार, एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। 

     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies