Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिसमें मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार के द्वारा समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदुओं के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। उन्होंने गौशालाओं के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में भी जानकारी दी।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




संभल (बहजोई) 14 अक्टूबर 2024*


      आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में पशुधन विभाग की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

      जिलाधिकारी ने गौशालाओं के प्रस्ताव के विषय में जानकारी प्राप्त की और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशालाओं के प्रस्ताव की प्रक्रिया यथा शीघ्र शुरू की जाए समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिकाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर निकायों में गौशालाओं के प्रस्ताव को लेकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

    जिलाधिकारी ने बृहद गौशालाओं की सूची के बारे में जानकारी प्राप्त की डिप्टी सीवीओ संभल डाॅ राजपाल सिंह के द्वारा सूची तैयार न कराने को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि डिप्टी सीवीओ को मध्यावधि प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाए। उन्होंने कहा कि जो गौशालाएं शासन से स्वीकृत है उनका विस्तारीकरण यथाशीघ्र करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    जिलाधिकारी ने कहा कि गोवंश की बैठक में अपर जिलाधिकारी एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को भी बुलाया जाए। 

       जिलाधिकारी ने समस्त गौशालाओं में भूसा एकत्र करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सहभागिता योजना में प्रगति कम पाए जाने को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन सहभागिता योजना का प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक करें।

       जिलाधिकारी ने ग्राम चौपाल के विषय में समस्त संबंधित अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने कहा कि ग्राम चौपाल में मुख्यमंत्री पशुधन सहभागिता योजना को प्राथमिकता पर रखा जाए।

     जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की गोवंशों के द्वारा जनपद में अगर कोई घटना घटती है तो संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

     गौ संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की और जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा की गौ संरक्षण की प्रतिदिन की रिपोर्ट व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौ संरक्षण के कार्य को सुबह के समय ही करें।

        इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी, डिप्टी कलेक्टर निधि पटेल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं समस्त पशुधन प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे। 


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies