Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पुलिस ने टैम्पू चोर को किया गिरफ्तार , भेजा सलाखों के पीछे



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना गोरखनाथ गोरखनाथ पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो भाड़े पर टेम्पू चलाने का काम करता था एक टेम्पू मालिक ने जब अपना टेम्पू देने से मना कर दिया तो शातिर चोर ने उस टेम्पू मालिक का टेम्पू ही चोरी कर लिया पुरा मामला गोरखनाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली फातिमा खातून पत्नी  महबूब अहमद निवासी मोहल्ला रसूलपुर गोरखनाथ इस्लामिया नगर मोतीलाल बगीया थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर का है जिन्होंने गोरखनाथ थाने पर लिखित शिकायत  करके बताया कि नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी 8 वार्ड नंबर 12 बेचुपुर नई बस्ती मूगल सराय चंदौली हालपता मोहरीपुर गोरखपुर जो कि भाड़े पर टेम्पू चलाता था लेकिन कई दिनों से भाड़ा न देने के कारण आटो चलाने से मना कर दिया गया उसी खुन्नस में मेरे आटो को नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ अब्दुल चुरा कर लेकर भाग गया है। थाना प्रभारी गोरखनाथ शशिभूषण राय ने तत्काल चोरी का मुकदमा दर्ज कर के चोर को पकड़ने की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार और सब इंस्पेक्टर अतुल तिवारी को दी दोनो सब इंस्पेक्टर ने मुखबिर तंत्र और तमाम श्रोतों से चोर और टेम्पू का पता लगाने के लिए जाल बिछाया गोरखनाथ पुलिस ने चोरी के टेम्पू को बस्ती जिले में लावारिस हालत में बरामद कर लिया तो वही शातिर चोर अयोध्या जनपद के मदानी मस्जिद के पास थाना कोतवाली से गिरफ्तार कर लिया पकड़ा गया चोर ने गोरखनाथ पुलिस को बताया कि जब मालिक से टेम्पू भाड़े पर देने से मना कर दिया था तो उसने टेम्पू चोरी करने की योजना बनाई और टेम्पू चोरी कर के बस्ती जिले में खड़ा कर दिया। चोर को पकड़ने और टेम्पू को बरामद करने में थाना प्रभारी शशिभूषण राय, सब इंस्पेक्टर संदीप यादव, सब इंस्पेक्टर अतुल तिवारी और कॉन्स्टेबल बृजेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies