Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आगामी दीपावली, भाई दूज, कार्तिक पूर्णिमा, छठ पूजा को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की पीस कमेटी की बैठक*

Top Post Ad

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




आगामी दीपावली, भाई दूज, कार्तिक पूर्णिमा, छठ पूजा को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न कराने हेतु तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की पीस कमेटी की बैठक*


धनतेरस व दीपावली पर बाजारों में खरीदारी व भीड़-भाड़ के दृष्टिगत रहेंगी बैरीकेडिंग डायवर्जन, पर्याप्त पुलिस बल, एंटी रोमियो स्क्वॉड की रहेगी मुस्तैदी.....पुलिस अधीक्षक


आगामी त्यौंहारों के दृष्टिगत जनपद के सभी निकायों, बाजारों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था को सम्बन्धित ईओ, बीडीओ, डीपीआरओ करें सुनिश्चित......मुख्य विकास अधिकारी




संभल (बहजोई)  26  अक्टूबर  2024

     आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों  के दृष्टिगत  कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

        बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों,व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों, सम्भ्रान्तजनों के द्वारा अपने क्षेत्र से सम्बन्धित समस्याओं व अन्य मुदों के विषय में अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकों आश्वस्त कराते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा में निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया।

     जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि जो पोल टूटे हैं  लाइट बाधित है उसको तत्काल ठीक कराते हुए विद्युत व्यवस्था को सुचारू संचालित किया जाय।       

        जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त आतिशबाजी/पटाखें की अस्थायी दुकान लगाने के इच्छुक दुकानदारों को निर्देशित किया और उन से कहा कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र देकर अस्थायी लाइसेंस प्राप्त करें। 

      सभी उप  जिलाधिकारी  को निर्देशित  करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद के सभी निकायों व बाजारों में पटाखें की अस्थायी दुकान  मानक व नियमानुसार प्रशासन व पुलिस द्वारा चिन्हित स्थानों पर ही लगें। दीपावली व छठ पूजा के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था  की जाय। समस्त नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि त्यौंहारों के समाप्ति के बाद विशेष तौर पर दीपावली के अगले दिन साफ-सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाय। 

      जिलाधिकारी ने कहा कि अगर यूनियन एवं अन्य संस्थाओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाता है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

    जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में स्वच्छता सुरक्षा चौपाल का आयोजन किया जाए जिससे अधिक से अधिक ग्राम पंचायत में साफ सफाई हो सके।

   मिठाइयों की दुकानों को चैक किया जाए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि बड़ी-बड़ी मिठाई के  प्रतिष्ठानों को देखा जाए अगर किसी प्रकार की मिलावट खोरी मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई संज्ञान में लाई जाए।

    जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों एवं आवास परिसरों के 20 मीटर के दायरे में साफ सफाई करें जिससे हमारा जनपद स्वच्छ हो सके। 

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दीपावली का पर्व  हर्षोल्लास का पर्व है। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लाइसेंस कर्ताओं द्वारा पटाखें का मानक व नियमानुसार भण्डारण कराते हुए दीये, अगरबत्ती, तेल आदि के दुकानों से दूर खुले मैदान में बालू, पानी, अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता के साथ दुकान लगाना सुनिश्चित करें। जनपद के सभी बाजारों में चिन्ह्ति पटाखें, दुकान स्थल के क्षेत्र में फायर बिग्रेड की गाड़ी उपलब्ध रहेंगी।  

       प्रमुख बाजारों में धनतेरस व त्यौंहारों के खरीदारी के दृष्टिगत अत्याधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर टैफिक पुलिस, बैरीकेडिंग ,पार्किग डायवर्जन, पेट्रोलिंग, पुलिस बल की उपलब्धता हेतु पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया। खरीदारी हेतु भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं के साथ छेड़-छाड़ न हो इसके लिए एन्टीरोमियों पुलिस की महिला तैनात रहे। 

    पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जो कैमरे नगर निकायों में  चिन्हित किए गए स्थान पर लगाए हैं वह सक्रिय रहे उनको प्रत्येक दशा में देख लें।

    जनपद में 22 अति संवेदनशील स्थान को चिन्हित किया गया है वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

  मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हु…

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies