आगजनी के आरोपी को अन्तर्गत धारा 326(G)/352/351(3) बीएनएस किया गया गिरफ्तार
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बहराइच थाना रानीपुर - पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वृन्दा शुक्ला द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर) श्री रामानंद कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी महोदय पयागपुर श्री राहुल पाण्डेय के कुशल नेतृत्व व थानाध्यक्ष रानीपुर श्री चन्द्रप्रताप सिंह द्वारा थाना स्थानीय की गठित पुलिस टीम व0उ0नि0 श्री राजमन यादव, का0 सूरज सिंह के द्वारा एक नफर वांछित अभियुक्त 1. निजामुद्दीन पुत्र हसन अली उम्र करीब 35 वर्ष निवासी साईपुरवा दा० रामपुर टेपरा थाना रानीपुर जनपद बहराइच सम्बन्धित मु0अ0सं0 269/2024 धारा 326(G)/ 352/ 351(3) बीएनएस को आज गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु पुलिस अभिरक्षा में रवाना किया गया।
गिरफ्तारी टीमः-
1. व0उ0नि0 श्री राजमन यादव
2. का0 सूरज सिंह