Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


सम्भल ( बहजोई) 20 नवंबर 2024

 आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। 



    किसान दिवस के अन्तर्गत कृषि विभाग, पशुपालन विभाग तथा उद्यान विभाग ,चकबंदी विभाग आदि द्वारा शासन की किसानों से संबंधित चलायी जा रहीं प्रमुख योजनाओं से किसानों को अवगत कराया तथा किसानों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए भी कहा गया। फार्मर रजिस्ट्री  के विषय में जानकारी दी गयी तथा इसके लाभ भी बताये गये। इसके अंतर्गत के.सी.सी , फसल बीमा या अनुदान जैसे कई लाभ प्राप्त होंगे। कृषक भाई फार्मर रजिस्ट्री करवाएं तथा अन्य किसानों को भी जागरूक करें। आधार बैंक से लिंकेज कराना तथा ईकेवाईसी,आदि पर चर्चा की गयी। फैमिली आईडी के विषय में भी जानकारी दी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि फैमिली आईडी बहुत ही महत्वपूर्ण है। फैमिली आईडी  से भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। इसके अंतर्गत आधार नंबर किसी मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य है। जिलाधिकारी द्वारा कृषि विभाग के तकनीकी सहायकों से फैमिली आईडी की प्रगति के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जो तकनीकी सहायक सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं उनका वेतन रोका जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी शुक्रवार को फैमिली आईडी को लेकर 16 ग्राम चौपाल लगवायी जाएं। ईडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि फैमिली आईडी को लेकर तीन दिन में सुधार लाया जाए। किसानों द्वारा मिलावटी एवं नकली खाद की समस्या को भी रखा गया जिसपर जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में कोई भी मिलावटी तथा नकली खाद ना मिले यह सुनिश्चित किया जाए। किसानों द्वारा अन्य समस्याओं को भी रखा गया जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कृषि उपनिदेशक द्वारा गन्ने की पत्ती एवं धान की पुआल जलाने पर जुर्माना को लेकर किसानों को जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि 2 एकड़ तक 5 हजार जुर्माना तथा 5 एकड़ पर 10 हजार जुर्माना तथा 5 एकड़ से ज्यादा पर 30 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी  किसान धान की पुआल या  गन्ने की पत्ती ना जलाएं तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें। 

        इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विनोद कुमार, एलडीएम अमित विश्नोई, अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता, जिला  उद्यान अधिकारी शुगर सिंह, एवं किसान बंधु उपस्थित रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies