Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनपद बस्ती के समस्त थानों द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 05 के तहत क्षेत्रान्तर्गत बालिकाओं/छात्राओं/महिलाओं को साइबर क्राइम जागरूकता एवं डिजिटल अरेस्टिंग तथा घरेलू हिंसा व कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा जागरूक किया गया



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर

 

बस्ती श्रीमान पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में जनपद बस्ती के समस्त थानों पर गठित एण्टी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 10.12.2024  को महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन करते हुए उपस्थित सभी बच्चियों एवं महिलाओं को मिशन सशक्तिकरण संबंधित बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 5 कार्यक्रम के अन्तर्गत कानून की जानकारी दिया गया तथा महिलाओं /बच्चियों को कार्यस्थल पर होने वाले लैगिंग उत्पीड़न 2013 के बारे में बताया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे-  1090 वीमेन पावर लाइन, 1076- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098- चाइल्ड हेल्पलाइन, 112- पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108- एम्बुलेंस सेवा,  साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930, थानों के सी0यू0जी0 नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया गया और महिलाओं से सम्बन्धित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने हेतु अपील की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies