Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने आज दिनांक 1 दिसंबर छुट्टी के दिन सैकड़ो की संख्या में मान्यता चुनाव में PRKS को वोट देने के लिए डोर टू डोर किया जनसंपर्क

 पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने आज दिनांक 1 दिसंबर छुट्टी के दिन सैकड़ो की संख्या में मान्यता चुनाव में PRKS  को वोट देने के लिए डोर टू डोर किया जनसंपर्क


कारखाना, मुख्यालय, डीजल लॉबी, स्टोर डिपो, आई ओ डब्लू ब्रांच के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी रहे शामिल


हर विभाग के कर्मचारियों का विश्वास PRKS मैं है। कर्मचारियो और उनके पारिवारिक जनों  के सहयोग से PRKS विजय हासिल करेगा - विनोद राय



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे रेलवे में मान्यता के चुनाव चार-पांच और 6 दिसंबर को होने हैं मान्यता चुनाव में कर्मचारियों से समर्थन मांगने हेतु आज दिनांक 1 दिसंबर छुट्टी के दिन पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने PRKS  के सैकड़ो पदाधिकारियो के साथ स्टेडियम कॉलोनी, बिछिया कॉलोनी, कौवा बाग कॉलोनी, कृष्णा नगर रेलवे कॉलोनी, बलिया कॉलोनी में  डोर टू डोर जनसंपर्क किया। सभी कॉलोनीयों में कर्मचारियों का अभूतपूर्व  समर्थन पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को मिल रहा है। इस अवसर पर महामंत्री विनोद राय ने सभी कर्मचारियों से कहा कि विगत 11 वर्षों से आप एक यूनियन को देख रहे हैं जिसमें सिर्फ दलालों चाटुकारों का बोलबाला है कर्मचारियों के सारे काम पेंडिंग पड़े हुए हैं कर्मचारी दुखी हैं ना तो प्रमोशन समय से हो रहा है रेलवे हॉस्पिटल की दुर्दशा है रेलवे कॉलोनी की स्थिति खराब है महामंत्री विनोद राय ने सभी रेल कर्मियों से अपील किया एक बार बदलाव करके देखें और पूर्वोत्तररेलवे कर्मचारी संघ को अपना अमूल्य मत देकर विजयी बनावे। महामंत्री विनोद राय ने कर्मचारियों से वादा किया कि सत्ता में आने के बाद कर्मचारी का कोई काम पेंडिंग नहीं रहेगा। डोर टू डोर जनसंपर्क कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार सिंह, डीके तिवारी आर पी भट्ट सतीश चंद्र अवस्थी नवीन कुमार मिश्रा केएम मिश्रा ओ पी सिंह फिरोज़ उल हक, शमशाद अहमद  संजीवधर दीपक चौधरी कुलदीप मणि त्रिपाठी ईश्वर चंद्र विद्यासागर विजय पाठक जयप्रकाश सिंह देवेश सिंह अंशुमान पाठक अवध बिहारी पांडेय अजय त्रिपाठी अनिल दुबे निशांत यादव अरुण मिश्रा धीरज यादव विनय यादव , आई  ओ डब्लू श्री संतोष श्रीवास्तव अपने सैकड़ो साथियों के साथ उपस्थित रहे । डीजल लॉबी ब्रांच के हेमंत कुमार, एसके गोस्वामी, मुकेश कुमार विजय सिंह आशुतोष सिंह मनु कुमार सिंह अरविंद शर्मा लक्ष्मण कुमार  कृष्णा कुमार संतोष कुमार पी पी, रामेश्वर शर्मा राजकुमार गुप्ता सूरज तिवारी रामदेव विनय सिंह प्रमोद कुमार सिंह पप्पू कुमार बृजेश कुमार अमरजीत गुप्ता परमात्मा मौर्य पवन कुमार पॉइंट्समैन संगठन से दिनेश शर्मा इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies