Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

झिनकू दुबे हत्या कांड में शामिल छह अभियुक्तों में गोला पुलिस तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

 झिनकू दुबे हत्या कांड में शामिल छह अभियुक्तों में गोला पुलिस तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धौरहरा निवासी 62 वर्षीय झिनकू दुबे हत्या कांड में नामजद चार अभियुक्तों में दो अभियुक्त व दो अज्ञात में एक अभियुक्त जो हत्या में शामिल था, को गोला पुलिस गिरफ्तार कर रविवार को जेल के सलाखों में पहुंचा दिया। शेष तीन अभियुक्तों की तलाश जारी है वही घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन स्कार्पियो "प्रणाम चिल्लूपार" भी गोला पुलिस के गिरफ्त में आ गई है।

बताते चले कि बीते दो नवम्बर को ग्राम प्रधान व उनके परिवार के लोगो ने झिनकू दुबे के घर मे घुसकर महिलाओं से अश्लील हरकत करते हुए झिनकू दुबे व उनकी औरत व बहु को बुरी तरह मारा पीटा था। जिसके बाबत गोला थाने में उपरोक्त लोगो पर मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचक द्वारा महिला गुड़िया से 161 का बयान दर्ज करने के बाद महिला का न्यायालय में 164 का बयान दर्ज करवाना था। गोला पुलिस ने झिनकू दुबे पर दबाव बनाया कि 164 का बयान न्यायालय में पहुंच कर करवा दीजिये।

जबकि 164 के बयान में बिना पुलिस के संरक्षण का बयान न्यायालय में नही होता है। लेकिन महिला का बयान बिना पुलिस संरक्षण के न्यायालय में कराने के लिए भेज दिया गया।

सूत्रों का कहना है कि 13 दिसम्बर को घटना होने के बाद एक नायब दरोगा मौके पर बाद में पहुंचे थे। अगर साथ मे पुलिस गयी होती तो घटना नही हो पाता। बहु गुड़िया दुबे के लिखित तहरीर पर चार नामजद व दो अज्ञात लोगो पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।

झिनकू दुबे की हत्या के बाद दर्ज मुकदमे में गोला पुलिस नामजद अभियुक्तों को पकड़ने में तेजी करना शुरू किया। शनिवार की देर रात गोला पुलिस तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफल हो गई और साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन भी गोला पुलिस के गिरफ्त में आ गया। गिरफ्तार तीन अभियुक्तों में परमेश्वर दुबे, तारकेश्वर दुबे पुत्र विजय शंकर दुबे व पवन यादव पुत्र दुर्गा यादव ग्राम अहिरौली है। तीनो अभियुक्तों को गोला पुलिस रविवार को जेल के सलाखों में पहुंचा दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies