हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
गोरखपुर थाना गुलरिहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में उ0नि0अरुण कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1099 /2024 धारा 306 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विक्रांत सिंह को 2520 रुपया के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बताते चलें कि दिनांक 11.11.2024 को अभियुक्त द्वारा वादी के होटल के कैश काउंटर से कुछ नगद रुपया चुरा लेने के संबंध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी की टीम-
1. उ0नि0 अरुण कुमार सिंह थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 छितेश्वर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर
3. का0 अशोक कुमार यादव थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर