Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी रुधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले 04 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 04 मुख्य आरक्षी, 02 अनुचर को उपहार देकर विदाई की गई





हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर

 

बस्ती पुलिस लाइन आज दिनांक 30.06.2024 को जनपद बस्ती से 04 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, 04 मुख्य आरक्षी, व 02 अनुचर अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए, जिस अवसर पर "पुलिस लाइन सभागार कक्ष" में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारीगण हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया | पुलिस लाइन बस्ती में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओम प्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी रुधौली सुश्री स्वर्णिमा सिंह द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारीगण को घड़ी व प्रशस्ति पत्र उपहार स्वरूप प्रदान कर विदा किया गया एवं उनके सुखद व स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण का विवरण निम्नवत है


1.   उ0नि0 ना0पु0 श्रीराम पाण्डेय ए0डी0जी0 जोन गोरखपुर सम्बद्ध।

2.   उ0नि0 ना0पु0 श्री हरिराम न्यायालय सुरक्षा जनपद बस्ती।

3.   उ0नि0 ना0पु0 श्रीराम सिंह  थाना रुधौली जनपद बस्ती।

4.   उ0नि0 ना0पु0 श्री राम प्रताप थाना कोतवाली जनपद बस्ती।

5.   मुख्य आरक्षी ना0पु0 राम समुझ थाना लालगंज जनपद बस्ती।

6.   मुख्य आरक्षी स0पु0 राम आशीष पुलिस लाईन जनपद बस्ती।

7.   मुख्य आरक्षी स0पु0 सुराम प्रसाद पुलिस लाइन बस्ती।

8.   मुख्य आरक्षी चालक शंकर पुलिस लाइन बस्ती।

9.  अनुचर मु0अली हसन सिद्दीकी पुलिस लाइन बस्ती।

10.  अनुचर मो0 अकरम पुलिस लाइन बस्ती।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies