हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बहराइच आज दिनाँक 31.12.2024 पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कम्प्यूटर आपरेटर (ग्रेड-ए) पद पर तैनात 05 कम्प्यूटर आपरेटर को ऑपरेटर (ग्रेड-बी) सहायक उपनिरीक्षक(एम) पद पर प्रोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे स्टार व बैच लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्जल भविष्य की कामना की गई, साथ ही उन्हें लगन व कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित गया।
इस अवसर पर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक सुश्री प्रियका यादव के साथ साथ पुलिस कार्यालय में नियुक्त अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण द्वारा शुभकामनाएं दी गईं।
विवरण कम्प्यूटर आपरेटर को सहायक उपनिरीक्षक(एम) पद पर प्रोन्नत अधिकारीगण
1. सहायक उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार श्रीवास्तव (सीसीटीएनएस)
2. सहायक उ0नि0 सचिन कुमार सिंह (क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कार्यालय)
3. सहायक उ0नि0 संतोष कुमार प्रजापति (क्षेत्राधिकारी नानपारा कार्यालय)
4. सहायक उ0नि0 विनय प्रकाश (क्षेत्राधिकारी महसी कार्यालय)
5. सहायक उ0नि0 सतीश कुमार (थाना विशेश्वरगंज)