हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
जनपद सम्भल। जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न (POSH) एक्ट 2013 पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी में प्रशिक्षण/ अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ज़िला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयों एवं स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, छेड़छाड़, बलात्कार एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, निवारण, प्रतिषेध एवं आंतरिक परिवाद समिति एवं स्थानीय परिवाद समिति के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दिया गया। संरक्षण अधिकारी एकांशु वशिष्ठ ने सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 1090, 1098 1076, 102, 108, 181 के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हरवेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक संजीव कुमार राठौर, संरक्षण अधिकारी एकांशु वशिष्ठ, विभिन्न विकासखंडों से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकत्री, अध्यापक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।