हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
हज यात्रियों को 18 फरवरी तक जमा करना होगा पासपोर्ट
हज कमेटी आॅफ इण्डिया के सर्कुलर अनुसार हज-2025 के सभी चयनित हज यात्रियों को अपना मूल अन्र्तराष्ट्रीय पासपोर्ट उ0प्र0 प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ में अन्तिम तिथि दिनांक 18.02.2025 तक जमा करना है। हज 2025 हेतु जनपद सम्भल से 512 हज यात्री चयनित किये गये है। हज 2025 हेतु चयनित यात्रियों के अन्र्तराष्ट्रीय पासपोर्ट की वैधता, पासपोर्ट की दशा सही हो, पासपोर्ट किसी प्रकार से फटा/कटा या पृष्ठ ढीले न हों, किसी प्रकार के पानी व अन्य धब्बे न हों, कम से कम एक साथ दो पृष्ठ खाली हों। यदि एैसा नहीं है तो उ0प्र0 प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ में पासपोर्ट रिकार्ड हेतु जमा कर सूचित करें व नये पासपोर्ट हेतु तत्काल आवेदन कर 18 फरवरी, 2025 तक नया पासपोर्ट उ0प्र0 प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ में जमा करें। यदि किसी का पासपोर्ट उपरोक्तानुसार सही नहीं पाया गया गया तो इसे हज यात्री को वापस कर दिया जाएगा और पुनः नया पासपोर्ट बवनाकर 15 दिवस के भीतर उ0प्र0 प्रदेश राज्य हज समिति, लखनऊ मे जमा करना आवश्यक होगा। आज्ञा से
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
सम्भल।