हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती महिला थाना आज दिनांक 31.01.2025 को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 02 जोडे को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया 1.सावित्री पत्नी संतराम निवासिनी सेमई थाना पैकोलिया जनपद बस्ती तथा 2. रीता पत्नी विनोद निवासिनी सजनाखोर थाना लालगंज जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने-बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह-समझौता करवाया गया। जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।