पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा संत रविदास जयंती के दृष्टिगत शहर क्षेत्रान्त्रगंत पैदल गश्त किया गया
हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर
बस्ती पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा क्षेत्राधिकारी सदर व पुलिस बल के साथ संत रविदास जयंती के अवसर पर जुलूस एवं लगने वाले मेला को शांतिपूर्वक/सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शहर क्षेत्र व विसर्जन स्थल अमहट घाट पर भ्रमण किया गया। साथ ही आमजन से त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु अपील किया गया तथा शांति/कानून व्यवस्था के दृष्टिगत संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
