Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के अन्तर्गत निशुल्क माटी कला टूल किट्स वितरण एवं जनपद स्तरीय जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 5 फरवरी 2025*


 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष  श्री ओमप्रकाश गोला जी रहे। 

   कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्व प्रथम मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा कार्यवाहक अध्यक्ष जी को पुष्प एवं पुस्तक देकर स्वागत किया। अन्य अतिथियों का भी स्वागत किया गया।जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सत्य वीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रतिवर्ष शासन के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने मिट्टी के बर्तनों की विशेषता को भी बताया और उन्होंने कहा कि  माटी कला के  उत्पादों को अधिक से अधिक अपनाया जाए जिससे इस कला से जुड़े लोगों का आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान होगा।उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग के अन्तर्गत प्रमुख योजनाओं  के विषय में भी बताया।

     मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि  उत्तर प्रदेश शासन अपनी भारतीय संस्कृति एवं परम्परा के संरक्षण के  लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संस्कृति एवं संस्कार समाज के हर व्यक्ति को सम्मान देते हैं तथा उनको आगे बढने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बैठक में उपस्थित लोग शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार अपने अपने ग्रामों में  करें ताकि अधिक से अधिक लोग शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।उन्होंने मुख्यमंत्री युवा  उद्यमी योजना के अंतर्गत शासन द्वारा दिए जा रहे लाभ के विषय में भी बताया और उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं, प्रशिक्षित एवं दक्ष लोगों को इसके लिए ज्यादा से ज्यादा प्रेरित किया जाए उन्होंने खादी ग्रामोद्योग की योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी तथा श्री अन्न की उपयोगिताओं के विषय में भी बताया और उन्होंने कहा कि श्री अन्न की ओर हमें लौटना चाहिए उन्होंने कहा कि प्लास्टिक एवं पॉलीथिन के प्रयोग से बचा जाए एवं माटी कला के उत्पादों को अपनाकर हम एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के विषय में भी जानकारी दी।

       भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माटी कला से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में उपस्थित लाभार्थियों से कहा कि माटी कला से जुड़े रहें माटी हमारा जीवन है तथा माटी हमारा सम्मान है। 

      कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला जी ने अपने संबोधन में कहा कि माटी कला का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। जीवन में परिवर्तन होता रहता है इसी तरह से इतिहास में भी परिवर्तन होता है प्रक्रिया में परिवर्तन होता है। अगर हड़प्पा सभ्यता के विषय में पढें तो देखते हैं कि उसमें मिट्टी के बर्तन होते थे तथा मिट्टी के पात्रों का ही प्राचीन काल में प्रयोग किया जाता था। मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग करने के कारण मानव का जीवन निरोगी होता था। आज भी हम मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग करके बहुत से बीमारियों से बच सकते हैं। माटी कला को शासन द्वारा बढावा दिया जा रहा है। शिल्पकारों की कला को निखारने का कार्य माटी कला बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। जनपद सम्भल में भी ग्रामोद्योग विभाग के अन्तर्गत सीएफसी बने। उन्होंने बैठक में उपस्थित लाभार्थियों से कहा कि शासन द्वारा टूल किट्स वितरण किये जा रहे हैं इनके माध्यम से आप अपने व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं।उन्होंने शासन की प्रमुख योजनाओं के विषय में भी बताया। 

      जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया ने अपने संबोधन में कहा कि जब से सभ्यता का विकास हुआ है तब से मिट्टी केन्द्र में रही है। सभी गतिविधियों में मिट्टी का प्रयोग होता रहा है यही कारण था कि प्राचीन समय में लोग निरोगी रहते थे जब से हमने मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग बंद किया है तब से ज्यादा रोग बढे हैं। यदि हमें सभी लोगों को स्वास्थ्य रखना है तो माटी कला को प्रोत्साहन देना होगा। जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभ के विषय में भी बताया। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए बैंक से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं। 

      कार्यक्रम के अन्तर्गत 35 माटी कला के  लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक चाक  एवं प्रमाणपत्र कार्यवाहक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड  ओमप्रकाश गोला जी एवं जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा  वितरित किये। मंच का संचालन डॉ. राजीव कुमार वार्ष्णेय द्वारा किया गया। 

         इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला खादी एवं ग्राम उद्योग अधिकारी सत्यवीर सिंह, एवं संबंधित अधिकारी तथा माटी कला से संबंधित लाभार्थी उपस्थित रहे। 

     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies