Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

मोटरसाईकिल के बीमा का क्लेम पाने हेतु आपराधिक षडयन्त्र/छल करने के आरोप में 02 नपर अभियुक्त गिरफ्तार

 मोटरसाईकिल के बीमा का क्लेम पाने हेतु आपराधिक षडयन्त्र/छल करने के आरोप में 02 नपर अभियुक्त गिरफ्तार




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना गगहा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने  एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष गगहा के नेतृत्व मे व0उ0नि0 नीरज कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 160/2025 धारा 317(2),318(4),231,61(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1. राहुल कुमार त्रिपाठी व 2. आदित्य राम त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


बताते चलें कि दिनांक 20.03.2025 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर अपनी मोटरसाईकिल के चोरी हो जाने के संबंध में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत करवाया गया । जाँचोपरान्त यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी सिक्किम राज्य में नौकरी करता है, वर्ष 2024 में वादी मुकदमा की मोटरसाईकिल बाढ़ में बह गयी थी जिसका बीमा न होने के कारण क्लेम नहीं मिल सका था । वादी मुकदमा ने किसी तरह से बीमा करवाया तथा बीमा का क्लेम पाने हेतु अपने चाचा के साथ मिलकर षडयन्त्र कर घर पर पड़ी दूसरी बुलेट को बाढ़ में बह गयी बुलेट बताकर अपने चाचा से झूठी चोरी करवाकर छिपा दिया गया एवं मोटरसाईकिल चोरी होने के संबंध में थाना स्थानीय पर उपरोक्त अभियोग पंजीकृत करवाया गया । जाँच से वादी मुकदमा राहुल कुमार त्रिपाठी व उसके चाचा आदित्य राम त्रिपाठी का अपराध में सम्मलित होना पाया गया जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त से धारा 303(2) बीएनएस को तरमीम कर धारा 317(2),318(4),231,61(2)बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी तथा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया ।


गिरफ्तारी की टीम-


1. व0उ0नि0 नीरज कुमार सिंह थाना गगहा जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 अनूप सिंह थाना गगहा जनपद गोरखपुर

3. कां0 आनन्द प्रधान थाना गगहा जनपद गोरखपुर

4. कां0 गोविन्द गुप्ता थाना गगहा जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies