Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में शासन की प्रमुख योजनाओं के संबंध में बैंकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 


सम्भल ( बहजोई)  7 मार्च 2025*






 एन.आर.एल.एम  के  समूह की सीसीएल के आवेदन एवं उनके निस्तारण , सीएम युवा उद्यमी योजना को प्राथमिकता पर रखने तथा कृषि विभाग के अन्तर्गत एग्री जंक्शन के बैंकों में लंबित आवेदन, रैंप परियोजना, खादी एवं ग्राम उद्योग विभाग की पीएमईजीपी योजना, डूडा  विभाग, उद्यान विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्योग उन्नयन  योजनाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  सीडी रेशियो को लेकर भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने समस्त बैंकों के आये  समन्वयक को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य करें।  जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना को विशेष रूप से प्राथमिकता पर रखें अच्छे भाव से कार्य करें पीएम सूर्य घर योजना पर भी ध्यान दें।  जो भी इन योजनाओं  के अंतर्गत लंबित आवेदन हैं, उनका  शीघ्रता से  निस्तारण कराएं। संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि इस माह लक्ष्य को पूर्ण करें। 

      इसके उपरांत  बच्चों की  उपस्थिति बढाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए  बच्चों की सबसे कम उपस्थिति वाले प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों के साथ बैठक की गयी। जिसमें जिलाधिकारी ने अध्यापकों को निर्देशित करते  हुए कहा कि विद्यालय को अपनत्व की तरह देखें तथा विद्यालयों में मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय के अंतर्गत गतिविधियां करें  क, ख, ग, घ ( क से कहानी ख से खेल तथा ग से गीत एवं घ से घर) के अनुसार  बच्चों को शिक्षा दें। आंगनबाड़ी केन्द्र पर बाल मैत्री शौचालय का निर्माण किया जाए। बालिकाओं  को कन्या सुमंगला योजना का लाभ दिलाया जाए। अगर कोई प्राइवेट विद्यालय बिना मान्यता के चल रहा है तो उसकी सूचना तुरंत दें ताकि उसे पर कार्रवाई की जा सके।  शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करें तथा बच्चों की उपस्थिति को बढाया जाए। 

    इस अवसर पर  मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,परियोजना निदेशक डीआरडीए  ज्ञान सिंह, एलडीएम अमित बिश्नोई, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग  अधिकारी सत्यवीर सिंह ,   जिला उद्यान अधिकारी  शुघर सिंह एवं बैंकों के  समन्वयक एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies