Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

 हम भारती न्यूज 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।*


तहसील चंदौसी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।


शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

संभल (बहजोई) 17 मार्च 2025

        जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।           

      जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में तहसील  सभागार चंदौसी  में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया।

      संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए। 

   आज तहसील  चंदौसी में कुल 40  शिकायतें प्राप्त हुई तथा 05  शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को संयुक्त टीमें बनाकर  मौके पर जाकर  निस्तारण करने के निर्देश दिए।  

    जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायत का निस्तारण शीघ्र एवं निचले स्तर पर कर दिया जाए।

         जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अन्तर्गत आयीं शिकायतों में से दो शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा चंदौसी के लक्ष्मण गंज से प्राप्त हुयी शिकायत कि सरकारी भूमि पर  अतिक्रमण कर एक धार्मिक स्थल तथा अन्य निर्माण कार्य किये गये हैं को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा था नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने विकासखंड बनियाखेडा के ग्राम आटा से ग्राम पंचायत के पास  मार्ग निर्माण को लेकर आयी समाधान दिवस में  शिकायत  का स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

       इस अवसर पर  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक,उप जिलाधिकारी  चंदौसी निधि पटेल, ‌तहसीलदार धीरेन्द्र सिंह सहित संबंधित  अधिकारी  कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies