Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा पति पत्नी के दो जोड़ों को आपसी मनमुटाव दूर कर साथ रहने हेतु राजी खुशी कर भेज गया

 प्रभारी निरीक्षक महिला थाना द्वारा पति पत्नी के दो जोड़ों को आपसी मनमुटाव दूर कर साथ रहने हेतु राजी खुशी कर भेज गया



हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


बस्ती परिवार परामर्श केन्द्र महिला थाना आज दिनांक 07.03.2025 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डा0 शालिनी सिंह द्वारा पति-पत्नी के 02 जोड़ो 1. सुमन पत्नी राहुल निवासिनी गौतम कड़सरी  थाना लालगंज जनपद बस्ती, 2. सोनिया पत्नी मोहम्मद फारुख निवासिनी गाजियापुर थाना रूधौली जनपद बस्ती को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। इनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाना पर सुलह समझौता करवाया गया, जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies