Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

1अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद में चलाया जा रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान 10अप्रैल से 30अप्रैल तक चलाया जायेगा दस्तक अभियान

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




1अप्रैल से 30 अप्रैल तक जनपद में चलाया जा रहा संचारी रोग नियंत्रण अभियान 


 10अप्रैल से 30अप्रैल तक चलाया जायेगा दस्तक अभियान


संभल (बहजोई) 8 अप्रैल 2025  

   

      आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग  एवं संबंधित अन्य विभागों की अंतरविभागीय    समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

      सर्वप्रथम माइक्रो प्लान के विषय में जानकारी दी उसके विषय में जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

       अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पंकज बिश्नोई ने कहा 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक  जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है  तथा संचारी के अंतर्गत 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा जिसमें आशा घर घर जाकर दस्तक देंगी और संचारी के प्रति जागरूक करेंगी ,इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने एवं गांव गांव शहर शहर के मौहल्लों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करते हुए मच्छर जनित बीमारियों से नागरिकों को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ गहन मंथन करते हुए  इस कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  

       जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित  करते हुए कहा  कि वह अपने-अपने क्षेत्र में जाकर साफ सफाई की स्थिति को अभियान के समय अवश्य देखें । उन्होंने कहा कि गांव में शहरी क्षेत्र में सफाई अभियान नियमित रूप से होना चाहिए एंटी लारवा छिड़काव कराया जाए।

    माइक्रो प्लान के  अन्तर्गत  कार्य किया जाए।

       इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉक्टर तरुण पाठक,अपर मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉक्टर पंकज बिश्नोई,जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडेय, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


    जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies