Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा में आईओसीएल के सीएसआर निधि से महराजगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सारण जिला में 239 तथा सिवान जिले में 41 हैंड पंप का होगा अधिष्ठापन

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार


 


छपरा में आईओसीएल के सीएसआर निधि से महराजगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सारण जिला में 239 तथा सिवान जिले में 41 हैंड पंप का होगा अधिष्ठापन


माननीय सांसद महराजगंज की उपस्थिति में एमओयू पर हुआ हस्ताक्षर


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड , उत्तर प्रदेश लघु उद्योग लिमिटेड और जिला प्रशासन सारण के बीच मंगलवार को एक एमओयू साइन हुआ. इसके तहत महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के तहत सारण में अवस्थित विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में 280 हैंडपंप स्थापित किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने आम लोगों के हित में शानदार पहल करते हुए चापाकल अधिस्थापित करने का निर्णय लिया है. इसमें सहयोग करने वाले तीनों संस्था धन्यवाद के पात्र है.  उन्होंने महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की भी चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार विकास योजनाओं को अमली जामा पहना रही है. आइओसीएल जैसी संस्था आगे बढ़ चढ़कर काफी मदद कर रही है. महाराजगंज लोकसभा के सारण क्षेत्र में 280 हैंडपंप स्थापित करने के लिए आइओसीएल लगभग 295 लाख रुपए खर्च करेगा. इससे आम जनता को काफी लाभ होगा. 


*एमओयू पर इनका हुआ हस्ताक्षर 

इस समझौते पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सह स्टेट हेड बिहार झारखंड संजीव कुमार चौधरी, उत्तर प्रदेश लघु उद्योग लिमिटेड के एरिया मैनेजर संजय बत्रा और सारण जिला प्रशासन की ओर से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता के प्रतिनिधि के रूप में एसडीओ निखिल कुमार ने हस्ताक्षर किया. इस योजना का क्रियान्वयन उत्तरप्रदेश लघु उद्योग निगम द्वारा किया जायेगा। अधिष्ठापन के बाद इसका रखरखाव पीएचईडी द्वारा किया जायेगा।

 इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारण यतेंद्र कुमार पाल आइओसीएल के जनरल मैनेजर कमलेश राय, नजारत उपसमाहर्त्ता रवि प्रकाश, वरीय उपसमाहर्त्ता मिंटू चौधरी समेत तीनों संस्थानों के एक दर्जन से अधिक  अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies