Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी द्वारा नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्रों का किया वितरण

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 






आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों को पंचतत्व से जोड़ें तथा भारतीय संस्कृति एवं संस्कार सिखाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं... जिलाधिकारी

सम्भल ( बहजोई) 2 अप्रैल 2025

आज कलक्ट्रेट सभागार में जनपद में हुई आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों  की भर्ती  के नियुक्ति पत्रों  का वितरण  के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ .राजेन्द्र पैंसिया  ने   सर्व प्रथम   नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बधाईयाँ दीं तथा अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र शिशुशाला, संस्कार शाला एवं पाठशाला  होता है। जो बच्चे आगे चलकर कक्षा एक में अध्ययन करने के लिए जाते हैं उनको यहाँ तैयार किया जाता है। उन्होंने नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कहा कि वह बच्चों को अच्छे से पढाएं  , पंचतत्व से बच्चों को जोड़ें तथा उन्होंने भारतीय संस्कृति तथा संस्कार सिखाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आंगनबाड़ी केन्द्र बाल वाटिका का रूप हैं उनको  बच्चों के लिए आनंद का  स्रोत बनायें। बच्चों को बच्चों की रुचि के अनुसार तथा बच्चा बन कर पढाये तथा बच्चों को क, ख, ग, घ के नियम के आधार पर शिक्षा दें।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां  स्वाध्याय भी करें  ताकि बच्चों को  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सके। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शिशु आनंदम पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां आंगनबाड़ी केन्द्रों पर समय से जाएं तथा बच्चों को बच्चों के बीच बैठकर सिखाएं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां  जिस ग्राम के लिए उनका चयन  हुआ है उसमें ही रहें अगर यह शिकायत संज्ञान में आयी कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां जिस ग्राम में चयन हुआ है, उसमें रहकर कार्य नहीं कर रहीं हैं तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 

     कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी ने नव चयनित 100  आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किये। 

      इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस महेश कुमार एवं सीडीपीओ रचना यादव सहित समस्त सीडीपीओ एवं संबंधित कर्मचारी तथा नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहे। 

      जारी जिला  सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies