Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जनपद में बिना पंजीकरण कराए कोई भी लैब एवं डायग्नोस्टिक सेंटर ना चलाया जाए यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


संभल (बहजोई)28 अप्रैल 2025*


    आज कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में  पीसीपीएनडीटी  की जिला सलाहकारी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

           जिसमें नवीन पंजीकरण नवीनीकृत  डायग्नोस्टिक सेंटर नवीनीकरण प्राप्त आवेदन को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

       जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नवीनीकृत आवेदनों का गहनता से अध्ययन करते हुए विचार विमर्श किया जाए जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही संज्ञान में ना आए।

    जनपद में बिना पंजीकरण कराए कोई भी लैब एवं डायग्नोस्टिक सेंटर ना चलाया जाए यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए।

       इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.तरुण पाठक, अभियोजन अधिकारी जनपद, संभल ममता राजपूत उड़ान एक नई पहल बबराला,  डॉ मनोज चौधरी सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 जारी जिला सूचना कार्यालय जनपद संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies