Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 10.05.2025 के सफलता पूर्वक आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रस्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 10.05.2025 के सफलता पूर्वक आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आज दिनांक- 28.04.2025 को समय 4.30 बजे नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट) संभल स्थित चंदौसी के विश्राम कक्ष में समस्त न्यायिक अधिकारीगण के साथ एक बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, संभल स्थित चंदौसी द्वारा आगामी लोक अदालत में विवादों को जल्दी, सुलह समझौते के माध्यम से एवं किफायती और सौहार्दपूर्ण तरीके से हल करने तथा अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए। उपरोक्त बैठक के अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश, चंदौसी, सं-भल स्थित चंदौसी श्रीमती आरती फौजदार, सिविल जज (सी.डि.)/ए.सी.-जे.एम., संभल स्थित चंदौसी श्री आदित्य सिंह, सिविल जज (जू.डि.) जे.एम. श्रीमती दिव्या गर्ग, सिविल जज (जू.डि.), गुन्नौर, बाह्य न्यायालय संभल श्री ना-जिम अकबर आदि उपस्थित रहें। यह जानकारी नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, संभल स्थित चंदौसी श्री अवधेश कुमार सिंह द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies