Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर


 


सम्भल ( बहजोई) 24 अप्रैल 2025*

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 


    बैठक के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाहियों को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एनडीपीएस, गैंगस्टर, आबकारी तथा जुआ आदि पर भी चर्चा की गयी। शस्त्र कैंसिल कराने की रिपोर्ट को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अगर कोई व्यक्ति शस्त्र का दुरूपयोग करता है तथा कोई तीसरा व्यक्ति शस्त्र के साथ अपना फोटो खींच कर वायरल करता है तो उसपर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा शांति भंग का चालान भी ऐसा मामलों में सुनिश्चित किया जाए। 

   ठियाबंदी को लेकर निर्देशित करते  हुए कहा कि अगर कोई ठियाबंदी तोडता है तो उसके विरुद्ध एफ आई आर की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित करते  हुए कहा कि ग्राम चौकीदारों से संवाद बनाकर रखें। ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

    जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कोई भी बाल विवाह न हो यह सुनिश्चित किया जाए इसपर विशेष ध्यान रखा जाए। पैरोकार से निरंतर संवाद बनाए रखने को लेकर भी निर्देशित किया। 

          इसके उपरांत सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के अन्तर्गत प्रमुख ऐजेंडा बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।जिसमें जल निगम ग्रामीण  द्वारा  पेयजल पाईपलाइन के लिए काटे गये मार्गों को  पुनर्स्थापित  कराने के संबंध में सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण ने बताया कि इसकी सूची  संबंधित को उपलब्ध करा दी गयी है। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते  हुए कहा कि इन मार्गों का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। जनपद में नाके चैक पोस्ट बनाने के संबंध में खनन इंस्पेक्टर ने बताया कि जनपद में 5 नाके चैक पोस्ट का कार्य प्रगति पर है, शीघ्र पूर्ण हो जाएगा।  

       मार्गो के किनारे खड़े होने वाले वाहनों के चालान आदि के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस एंबुलेंस पर अस्पताल का नाम ना हो तथा अगर वह सरकारी एम्बुलेंस भी न हो तो ऐसी स्थिति में इस प्रकार की एम्बुलेंस पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मार्गों पर चलने वाले डम्पर को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि डम्पर पर किस काम के लिए चल रहा है तथा वाहन स्वामी का नाम तथा परमिशन का उल्लेख किया जाए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर को लेकर भी  संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि  डिवाइडर पर उपले पाथ कर रखने वालों पर कार्यवाही की जाए। 

    जनपद में कोई भी डग्गामार बस न चले यह भी सुनिश्चित किया जाए। गुड सेमेरिटन योजना के अन्तर्गत अच्छा कार्य करने वाले  नितिन यदुवंशी, हरी प्रकाश, विष्णु प्रताप तथा विजेंद्र को जिलाधिकारी द्वारा पुस्तक देकर सम्मानित किया। 

    इस  अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चन्द, सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक भाटी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार एवं उप जिलाधिकारी सम्भल वंदना मिश्रा, उप जिलाधिकारी गुन्नौर दीपक चौधरी, उप जिलाधिकारी चंदौसी निधि पटेल, क्षेत्राधिकारी बहजोई डॉ प्रदीप कुमार  सिंह, क्षेत्राधिकारी सम्भल अनुज चौधरी तथा क्षेत्राधिकारी गुन्नौर दीपक तिवारी एवं समस्त क्षेत्राधिकारी तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुनील प्रकाश, एआरटीओ डॉ पी के सरोज, एवं समस्त थानाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

     जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies