हम भारती न्यूज़
मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह
संभल से खास खबर
सम्भल ( बहजोई) 23 अप्रैल 2025*
वंदन योजना, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में जल निकास तथा तीर्थों एवं प्राचीन कूपों पर चर्चा की गयी। सम्भल नगर पालिका के अन्तर्गत तीर्थों एवं प्राचीन कूपों के सौन्दर्यीकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सूर्यकुण्ड, हर्ष तीर्थ, एवं नगर क्षेत्र के तीर्थों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल को निर्देशित करते हुए कहा कि तीर्थ क्षेत्र के विकास के अन्तर्गत प्रवेश द्वारों के सुन्दर निर्माण की योजना तैयार करना सुनिश्चित करें। सौन्दर्यीकरण के अन्तर्गत चौराहों को शामिल करने के लिए निर्देशित किया। चंदौसी नगर पालिका तथा बहजोई नगर पालिका तथा जनपद की नगर पंचायतों के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीवरेज, एसटीपी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी आदि पर भी चर्चा की गयी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी सम्भल वंदना मिश्रा, उप जिलाधिकारी गुन्नौर दीपक चौधरी, उप जिलाधिकारी चंदौसी निधि पटेल, डिप्टी कलक्टर रमेश बाबू,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल डॉ मणिभूषण तिवारी,नगर पालिका अध्यक्ष बहजोई राजेश शंकर राजू, नगर पालिका अध्यक्ष चंदौसी लता वार्ष्णेय, एवं समस्त नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, एवं समस्त संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

