Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

जिलाधिकारी कार्यालय पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कु. आराध्य‌ वार्ष्णेय एवं अभिनव सिरोही की पुस्तक देकर किया सम्मानित।*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 


जिलाधिकारी ने जिलाधिकारी कार्यालय  पर  यूपी बोर्ड की  हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2025  में जनपद में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कु. आराध्य‌ वार्ष्णेय एवं अभिनव सिरोही की पुस्तक देकर किया सम्मानित।*


सम्भल ( बहजोई) 28 अप्रैल 2025

आज जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में  जनपद में सर्वोच्च अंक‌ प्राप्त कर  जनपद में प्रथम स्थान पर आये छात्रा कु. आराध्य वार्ष्णेय एवं छात्र अभिनव सिरोही को पुस्तक देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने हाईस्कूल में जनपद में प्रथम स्थान पर रहीं  कु.आराध्य वार्ष्णेय जोकि जगदीश शरण सरस्वती  विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदौसी की छात्रा हैं इनके  पिता का नाम राजीव गुप्ता एवं माता का नाम हिमांशु है तथा  इन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा में 600 अंक में से 560 अंक प्राप्त किये हैं ।इनको 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट के छात्र अभिनव सिरोही जोकि लिटिल फ्लावर अकेडमी भावलपुर असमोली के  छात्र हैं तथा इनके पिता का नाम यशपाल सिंह एवं माता का नाम ममता है। इन्होंने 500 अंक  में से 441 अंक प्राप्त किये हैं । इनको 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। 

     इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा जिला  विद्यालय निरीक्षक श्यामा कुमार एवं छात्र तथा छात्रा के अभिभावक उपस्थित रहे। 

    जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies