Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर माननीय मुख्यमंत्री जी के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर



 



सम्भल ( बहजोई) 15 अप्रैल 2025*

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में  सीएम डैशबोर्ड पर माननीय मुख्यमंत्री जी के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। 



           बैठक के  अन्तर्गत जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार ने विभिन्न विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर रैंक एवं उनकी विकास प्रगति को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया। 

     प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना, पूर्व दशम छात्रवृत्ति,उद्यान विभाग की पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना को लेकर चर्चा की गयी। जिला उद्यान अधिकारी को आच्छादन बढाने के निर्देश दिए। दैनिक  विद्युत आपूर्ति ग्रामीण एवं शहरी  विद्युत बिल में सुधार पर चर्चा की गयी। कृषि विभाग के अन्तर्गत कृषि रक्षा रसायन, पीएम किसान सम्मान निधि,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम योजना, फसल अवशेष प्रबंधन योजना पर चर्चा की गयी। खेत तालाब पर फोकस करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। आरईडी  विभाग के अन्तर्गत  भवन निर्माण को लेकर कम  रैंक आने  पर आर ई डी विभाग के अधिशासी अभियंता को  चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत एम्बुलेंस सेवा 102 के अन्तर्गत कम रैंक आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सचेत किया गया तथा सीटी स्कैन के अन्तर्गत रैंक कम आने पर सीएमएस को भी सचेत किया गया। जल जीवन मिशन हर घर जल योजना के अन्तर्गत कम  रैंक   को लेकर जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता को  चेतावनी जारी की गयी। फैमिली आईडी को लेकर सोशल सेक्टर से संबंधित विभाग कार्य करें। जिला पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत आर.आर. सी एवं कूड़ा कलेक्शन में सुधार करने के एवं ग्रे वाटर तथा ब्लैक वाटर प्रबंधन को लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला  विद्यालय निरीक्षक को प्रोजेक्ट अलंकार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

   इनके अतिरिक्त दुग्ध भुगतान  की स्थिति, दिव्यांग पेंशन, सामाजिक वनीकरण, पशुधन, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आदि पर भी चर्चा की गयी। संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

        इस अवसर पर  मुख्य  विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, प्रभागीय  वनाधिकारी सुश्री वंदना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत विनोद कुमार गुप्ता,  जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा,  जिला पंचायती राज अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडे एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

       जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies