Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

चोरी का अपराध कारित करने वाले 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से डी0जे0 मिक्सर मशीन बरामद

 चोरी का अपराध कारित करने वाले 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से डी0जे0 मिक्सर मशीन बरामद




हम भारती न्यूज़ से उत्तर प्रदेश चीफ व्यूरो प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की ख़ास ख़बर


गोरखपुर थाना पीपीगंज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा चोरी से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने एंव अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल के नेतृत्व में उ0नि0 अजीत कुमार यादव मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 178/2025 धारा 115(2),351(2),324(4),309(4),317(2),352 भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्तगण 1.सुजीत उर्फ अमित पुत्र सुभाष निवासी ग्राम भीटी तिवारी थाना पीपीगंज जनपद गोऱखपुर, 2. मुकेश उर्फ अंकुर पुत्र श्रवण निवासी ग्राम भीटी तिवारी थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को डी0जे0 मिक्सर मशीन के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तार/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),352 भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । 


बताते चलें कि दिनांक 25.05.2025 की रात्रि  में वादी अपने गांव में डीजे बजा रहा था कि उसी समय 04 अज्ञात अभियुक्तगण गाना बजाने की बात को लेकर वादी व वादी के ड्राईवर को गाली गुफ्ता देते हुए मारे-पीटें व डीजे के साउण्ड,मिक्सर मशीन,लाइट लेकर चले गये । जिसके संबंध में प्रकाश में आये 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया ।


गिरफ्तारी की टीम-

1. उ0नि0 अजीत कुमार यादव थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 अनिकेत भारती थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर

3. का0 उमेश सिंह यादव थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर

4. का0 विनोद राम थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर

5. का0 कमलेश कुमार थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies