Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

सीएम द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 1002 करोड़ रुपये लागत की 1327 योजनाओं का किया गया शिलान्यास

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 




सीएम द्वारा मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 1002 करोड़ रुपये लागत की 1327 योजनाओं का किया गया शिलान्यास


इसमें सारण जिला के विभिन्न नगर निकायों की 47.27 करोड़ रुपये लागत की 50 योजनाओं का भी हुआ शिलान्यास


माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत सम्पूर्ण राज्य के विभिन्न नगर निकायों की कुल 1002 करोड़ की लागत की 1327 योजनाओं का शिलान्यास पटना में किया गया। इन योजनाओं में सारण जिला के विभिन्न नगर निकायों की कुल 47.27 करोड़ रुपये लागत की 50 योजनायें शामिल हैं। मंगलवार को शिलान्यास की गई योजनाओं में छपरा नगर निगम से संबंधित 13 योजनाएं, नगर पंचायत परसा की 5, नगर पंचायत रिविलगंज की 5, नगर पंचायत सोनपुर की 4, नगर पंचायत एकमा की 8, नगर पंचायत दिघवारा की 1, नगर पंचायत मढ़ौरा की 3, नगर पंचायत मशरख की 3, नगर पंचायत मांझी की 4 एवं नगर पंचायत कोपा की 4 योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बुडको को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है। इस कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिंग सभी संबंधित जिलों में किया गया। समाहरणालय सभागार , छपरा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय मंत्री विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री सारण जिला श्री सुमित कुमार सिंह,माननीय विधान पार्षद श्री सच्चिदानंद रॉय, मेयर छपरा नगर निगम,अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी, उपविकास आयुक्त, नगर आयुक्त, विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies