Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

प्रत्येक तहसील, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर 15 जून से 21 जून तक चलाया जाएगा योग कार्यक्रम*

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




प्रत्येक तहसील, ब्लॉक  व ग्राम पंचायत स्तर पर 15 जून से 21 जून तक  चलाया जाएगा योग कार्यक्रम* 


मुख्य विकास अधिकारी ने 21 जून योग दिवस के दृष्टिगत तैयारियो के सम्बन्ध में  कलक्ट्रेट सभागार में की बैठक


सम्भल (बहजोई) 28मई 2025


     आज कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में आगामी 21 जून 2025 को 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य रूप से मनाए जाने के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों व योग प्रशिक्षको के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

        मुख्य विकास अधिकारी ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यालय स्तर पर प्रमुख घाटो, पार्को में नोडल अधिकारी नामित करते हुए 15 जून 2025 से 21 जून 2025 तक योग कार्यक्रम चलाया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर भी योग का कार्यक्रम निरंतर उपरोक्त तिथियो में कराया जाए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक विभाग द्वारा इसके मास्टर ट्रेनरो का प्रशिक्षण कराते हुए ब्लॉक स्तर पर भी प्रशिक्षित कराया जाए। 

     क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ.अमरदीप सिंह नायक ने बताया कि सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के योग प्रशिक्षकों एवं योग वेलनेस सेंटर्स के योग प्रशिक्षकों एवं योग सहायकों को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 एवं योग सप्ताह (15 जून से 21 जून) की तैयारी हेतु प्रशिक्षण दिया गया । बैठक के माध्यम से योगा प्रोटोकाल एवं कार्यक्रम की कार्य योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

      मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए और अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जाए।

    आशा एवं आंगनबाड़ी तथा एएनएम की सहभागिता सुनिश्चित की जाए जिससे योग अधिक से अधिक कराया जा सके।

     बैठक के दौरान 5 मिनट योग ब्रेक का भी आयोजन किया गया। 

    इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ अमरदीप नायक सहित समस्त संस्था उपस्थिति रहे। 


जारी जिला सूचना कार्यालय जनता संभल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies