Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य अवनी सिंह का जनपद भ्रमण कार्यक्रम हुआ।

Top Post Ad

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर


 


सम्भल ( बहजोई) 28 मई 2025*

आज उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की  माननीय सदस्य  अवनी सिंह का जनपद भ्रमण कार्यक्रम हुआ। 

 माननीय सदस्य अवनी  सिंह की अध्यक्षता में जनपद  सम्भल में महिला उत्पीड़न की रोकथाम,एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा  एवं जनसुनवाई  विकासखंड सभागार बनियाखेड़ा में हुई। महिलाओं की समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।माननीय सदस्य ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं को विभाग जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। जो महिलाएं पीड़ित हैं उनको न्याय दिलाने की हम सभी की जिम्मेदारी है तथा हमारा दायित्व बनता है।  लोगों  के पास तक जाकर शासन की योजनाओं के प्रति जागरूक करना  तथा  पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलवाना  हमारा दायित्व  बनता है।  उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने बच्चों  की शिक्षा पर ध्यान दें बेटा एवं बेटी को एक समान समझें। उन्होंने शासन की योजनाओं के विषय में भी बताया। डीपीओ प्रोबेशन चन्द्रभूषण ने कहा कि सभागार में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपने   क्षेत्रों में जाकर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला  योजना  के आवेदन कराएं लोगों को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि ऐसे परिवार जिसमें दो बच्चियाँ हों या एक लड़का और एक लड़की हो उस परिवार को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है। इस योजना के अन्तर्गत  6 चरणों में 25 हजार की राशि  लाभार्थी को प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि जनपद में इस योजना का लाभ 26530 बच्चियों को प्रदान किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत  ऐसे परिवार जिनकी आय तीन लाख से कम हो वह आवेदन कर सकते हैं तथा ऑनलाइन फार्म भरा जा सकता है। उन्होंने स्पॉन्सरशिप योजना के विषय में भी बताया इसमें किसी संकटग्रस्त बालक को चार हजार रुपये मासिक मिलता है।आवेदन कर्ता की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसमें आवेदन ऑफलाइन होता है,आवेदन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सीपी सिंह द्वारा महिला उत्पीड़न से संबंधित विषय में  जानकारी दी।स्वास्थ्य विभाग से  डिप्टी सीएमओ डॉ विश्वास  अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत चलने वाली योजनाओं के विषय में बताया तथा जननी सुरक्षा योजना पर भी प्रकाश डाला। बाल कल्याण समिति से  सदस्य नूतन चौधरी द्वारा समिति के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों  के विषय में बताया तथा 1098 के विषय में भी जानकारी दी जिस पर शिकायत दर्ज  की जा सकती  है।समाज सेवी संगीता भार्गव  ने मिशन शक्ति के विषय में बताया उन्होंने 1090 पुलिस हेल्प लाइन के नंबर के विषय में भी जानकारी दी।जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा शैलेजा  मिश्रा ने विद्यालयों में बालिकाओं से संबंधित चलाई जा रही योजनाओं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय के विषय में जानकारी  दी। महिला थानाध्यक्ष बहजोई पूनम राठी ने महिलाओं से संबंधित  अधिकारों के विषय में जानकारी दी।माध्यमिक शिक्षा विभाग से संदीप द्वारा भी अपने विभाग से संबंधित जानकारी दी गयी।  नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्री  साजिदा जिनके दोनों हाथ एक दुर्घटना में कट गये थे तथा उनके द्वारा मिशन शक्ति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है, उन्होंने अपने संघर्ष के विषय में बताया।माननीय सदस्य द्वारा आईसीडीएस विभाग के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा  बच्चों को अन्न प्राशन कराया। इसके उपरांत माननीय सदस्य द्वारा चंदौसी स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया तथा वृद्धजनों से उनकी समस्याओं को जाना उनसे वार्ता की तथा मैस एवं स्टोर तथा कक्षों को चेक किया संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके उपरांत माननीय सदस्य द्वारा विकास खण्ड बनियाखेड़ा के आटा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आवासीय का निरीक्षण किया किचन तथा कम्प्यूटर लैब, आवासीय कक्ष तथा स्मार्ट क्लास को चेक किया तथा स्मार्ट क्लास में  एग्जॉस्ट फैन  लगवाने के निर्देश दिए तथा विद्यालय की बालिकाओं से वार्ता की  तथा कक्षा  आठ की  छात्रा नेहा एवं कक्षा सात की छात्रा वर्षा द्वारा स्वरचित कविता माननीय सदस्य को सुनाई। इसके उपरांत माननीय सदस्य द्वारा सीएचसी चंदौसी का निरीक्षण किया तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत कन्याजन्मोत्सव मनाया गया तथा नवजात बच्चियों की माताओं को बेबी किट, फल टोकरी तथा छोटे बच्चों के कपड़े प्रदान किये।

        इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी चंदौसी अनुज चौधरी, जिला प्रोबेशन अधिका…Read

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hollywood Movies