Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रस्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 





उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में प्रस्तावित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांकित 10.05.2025 के सफलता पूर्वक आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार आज दिनांक- 29.04.2025 को प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संभल स्थित चंदौसी के विश्राम कक्ष में एक बैठक समस्त बैंक शाखा प्रबंधकगण जनपद संभल के साथ आयोजित की गयी। उक्त बैठक में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संभल स्थित चंदौसी द्वारा आगामी लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा लोन से जुड़े मामलो को सुलझाने, तथा सुलह- समझौते द्वारा अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये। इस संबंध में वाद कारियों, बैंक अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों की मीटिंग समय-समय पर आयोजित की जायेंगी ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार व्यापक स्तर पर किया जा सके एवं दिनांक 10.05.2025 को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक-से-अधिक वादों का निस्तारण कर उसे सफल बनाया जा सके। उक्त बैठक के अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा से श्री पंकज कुमार सिंह, जिला सहकारी बैंक लि. चंदौसी से पंकज कुमार शाही, एल.डी.एम. ऑफिस से कुलदीप सागर, पंजाब नेशनल बैंक चंदौसी से श्री सूरज रावत, इंडियन बैंक से श्री देववृत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से श्री पवन कुमार सिंह, केनरा बैंक चंदौसी से श्री रोहित कुमार सिंह एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बैंक मैनेजर आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती अर्चना सिंह-प्रथम द्वारा दी गयी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies