Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार




छपरा में श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के निदेशानुसार राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में बाल श्रम उन्मूलन हेतु सारण समाहरणालय से जागरूकता  रैली निकाली गई। इस अवसर पर सारण जिला के श्रम अधीक्षक श्रीमती नीलम कुमारी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन हेतु दिनांक 30.04.25 से 08 .05.2025 तक विभिन्न दुकानदारों, कल कारखानों और प्रतिष्ठानों में शपथ पत्र भरवाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर जिले में बाल श्रम उन्मूलन हेतु सभी पहलु पर चर्चा की जाएगी। इस मौके पर श्रम अधीक्षक,नीलम कुमारी ,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मुन्ना कुमार, अभिषेक कुमार, प्रियंका कुमारी, राजेश कुमार, अशोक कुमार एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

 सबों ने बाल श्रम नही कराने हेतु जिला के सभी नियोजकों से आग्रह किया एवं जागरूकता रैली में भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies