Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

छपरा में अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 हम भारती न्यूज़

संवाददाता मोहम्मद अशरफ जिला ब्यूरो चीफ सारण बिहार 





श्रम संसाधन विभाग, सारण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण के तत्वधान में अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का आयोजन गुरुवार को परिसदन सभागार छपरा में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो० श्री लालबाबु यादव, सेवा निवृत्त विभागाध्यक्ष जे०पी० विश्वविधालय छपरा, श्रीमती नीलम कुमारी, श्रम अधीक्षक सारण, डॉ० अनिल रंजन, अधिवक्ता जिला विधि सेवा प्राधिकार छपरा, सभी श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, श्री आनन्द कुमार, सुपवाईजर रेल चक्का कारखाना बेला, विकास कुमार मिश्रा, नारायणी सेवा संस्थान छपरा, श्री पुरुषोतम सिंह, श्रमिक संघ प्रतिनिधि, एवं जिले के विभिन्न प्रखण्डों से आये हुये श्रमिकों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि ने श्रमिकों को संबोधित करते हुये श्रम कानूनों एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। श्रम अधीक्षक सारण एवं श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारियों द्वारा श्रम कानूनों एवं श्रमिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं यथा- बिहार शताब्दी असंगठित कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, बिहार भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक  बताया गया। नारायणी सेवा संस्थान के प्रतिनिधि विकास कुमार मिश्रा द्वारा बाल श्रम के उन्नमूलन एवं पुनर्वास पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies