Type Here to Get Search Results !

https://www.facebook.com/humbharti.newslive

आज कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक का आयोजन किया गया।

 हम भारती न्यूज़ 

मंडल ब्यूरो चीफ राजेश्वर सिंह 

संभल से खास खबर 




सम्भल ( बहजोई) 01 मई  2025*

   अपर जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड बदायूं उमेश चन्द्र  से बाढ़ से संबंधित तैयारियों को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा तटबंध की मरम्मत को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के क्षेत्र में आने वाले तटबंधों  को लेकर निर्देशित करते हुए कहा कि संयुक्त रुप से तटबंधों का निरीक्षण संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा राजस्व निरीक्षक द्वारा किया जाए तथा सिंचाई विभाग के कर्मचारी भी वहाँ मौजूद रहें। वर्षा  से पूर्व जो भी कार्य हैं वह पूरे कर लिए जाएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से वैक्सीन की पर्याप्तता को लेकर जानकारी प्राप्त की तथा उपजिलाधिकारी गुन्नौर दीपक चौधरी से बाढ चौकियों तथा गोताखोरों के विषय में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

    अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अपनी तैयारियां  पूर्ण रखने के निर्देश दिए तथा उन्होंने कहा कि सभी तटबंधों  की मॉनिटरिंग रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पट्रोलिंग पर गम्भीरता रहे तथा सूचनाओं का आदान प्रदान सही रहे। 

      इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सतीश कुमार कुशवाहा, उप जिलाधिकारी गुन्नौर दीपक चौधरी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड बदायूं,  उमेश चन्द्र तथा आपदा विशेषज्ञ अच्युत यादव, तहसीलदार गुन्नौर सारा अशरफ, एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

     जिला सूचना कार्यालय सम्भल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies